वैज्ञानिकों के लिए खोज का विषय बना 87 साल का यह शख्स! 67 साल से ना नहाने के बावजूद है स्वस्थ

By: Ankur Thu, 20 Jan 2022 5:03:13

वैज्ञानिकों के लिए खोज का विषय बना 87 साल का यह शख्स! 67 साल से ना नहाने के बावजूद है स्वस्थ

जब भी कभी अच्छे स्वास्थ्य की बात की जाती हैं तो सबसे पहले स्वच्छता और सफाई को महत्व दिया जाता हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताए जा रहे हैं जिसका सफाई या नहाने से कोई वास्ता नहीं हैं लेकिन इसके बावजूद भी वह स्वस्थ हैं जो कि वैज्ञानिकों के लिए अब एक खोज का विषय बन चुका हैं। हम बात कर रहे हैं 87 साल के अमोउ हाजी की जो सालों से फुटपाथ पर रहते हैं, यहीं कचरे में पड़े खाने-पीने की चीजों और जमरे जानवरों के मांस से अपना पेट भरते हैं। मगर इससे उनके स्वास्थ्य पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ा। ये कहना है उस शख्स की मेडिकल जांच में लगी शोधकर्ताओं की टीम का। जिन्होंने न सिर्फ उस बुजुर्ग की पूरी तरह स्कैनिंक करवाई। बल्कि उसके रहन सहन पर भी पूरा शोध किया। जिसके बाद वो इस नतीजे पर पहुंचे कि बेहद गंदी तरह जीवनयापन करने के बाद भी 67 सालों से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं हुई।

weird news,weird incident,weird man,amou jaji

अमोऊ हाजी खुद बताते हैं कि वो पिछले 67 सालों ने नहाए नहीं है। अपने कपड़े भी नहीं धोए हैं। गंदगी उन्हें मजबूत बनाती है। गांव के बाहर एक गड्ढे के भीतर रहते हैं वो, आस-पास के लोग कभी कुछ खाने को दे देते हैं। नहीं देते तो सड़क पर फेंकी चीजों से ही काम चला लेते हैं। नहीं तो मर कर सड़ चुके जानवरों के मांस से भी भर लेते हैं पेट। लोग उनका मज़ाक भी बनाते हैं लेकिन उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वो अपनी धुन में रहते हैं। सड़क किनारे बहते पानी से प्यास बुझाते हैं। दिन भर जानवरों की गंदगी से भरे कश लगाते हैं। फिर भी पूरी तरह सेहतमंद हैं।

उनकी जांच रिपोर्ट के बाद वो इलाके के लोगों के लिए प्रेरणा बन गए हैं। जहां लोग हर वक्त अपनी सेहत, खान-पान, साफ-सफाई और कपड़ों का ख्याल रखते हैं फिर भी न जाने कितनी बिमारियों से घिरे रहते हैं ऐसे में फुटपाथ पर रहने वाले 87 साल के बुज़ुर्ग का इस हालत में भी हेल्दी रहना आश्चर्य नहीं तो और क्या है।

ये भी पढ़े :

# प्रपोज करने के लिए लड़के ने बनवाई 4 करोड़ की रिंग और सामने आ गया गर्लफ्रेंड का घिनौना सच!

# सोने-चांदी की कीमत में आई गजब की तेजी, 50 हजार पर पहुंच गया सोना तो चांदी में बढ़े 1450 रुपए

# राजस्थान में फरवरी से शुरू होगी 10 हजार सेकंड ग्रेड टीचर्स की भर्ती प्रक्रिया, विभिन्न विषय के टीचर्स का होगा चयन

# हरियाणा : पेटीएम के जरिए की गई ठगी, लिंक पर क्लिक करते ही खाते से उड़े 72 हजार रूपये

# हिसार : ठगी के लिए बनाया बैंक का फर्जी कस्टमेयर नंबर, फर्जी ऐप तैयार कर खाते से ठगे 1.05 लाख रूपये

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com